फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खेत से घर लौट रहे साइकिल सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सफीदों सदर थाना मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

सफीदों सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बुढ़ाखेड़ा निवासी मोहित ने बताया कि उसके पिता जसवंत शुक्रवार रात खेत से साइकिल से वापस घर आ रहे थे। गांव में बीएसएनएल टावर के पास किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से वह सड़क पर गिरकर घायल हो गए। उनको नागरिक अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सफीदों सदर थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात वाहन के खिलाफ सड़क हादसे को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें