फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कबड्डी प्रतियोगिता में सीआरएसयू ने बंगलूरू यूनिवर्सिटी को 31 अंकों से हराया

विज्ञापन
प्रतियोगिता में जोर अजमाईश करते खिलाड़ी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में बुधवार को हुई अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में दस मैच करवाए गए। इसमें सीआरएसयू की टीम ने बंगलूरू यूनिवर्सिटी की टीम को को 31 अंकों से हराया। विजेता टीम ने 56 अंक हासिल किए जबकि विरोधी टीम 25 अंक ही जुटा सकी। प्रतियोगिता में डीन अकादमिक सीना ने मुख्यातिथि तो पूर्व एसडीओ तेज सिंह मलिक पूर्व ने विशिष्ट अतिथि के तौर पर शिरकत की।
विज्ञापन

मुख्यातिथि सीना ने कहा कि कबड्डी खेल आज खिलाड़ी को अंतरराष्ट्रीय स्तर की पहचान दिलाता है। प्रो कबड्डी से कबड्डी खिलाड़ी के लिए असीमित अवसर प्रदान हैं। प्रोफेसर एसके सिन्हा ने कहा कि खेल भी शैक्षणिक विधा का हिस्सा है। खेल से भी व्यक्ति का सार्वभौमिक विकास होता है।
प्रतियोगिता में रोचक मुकाबले हुए। सुबह के सत्र में एचपी विश्वविद्यालय शिमला ने आरटीएम यूनिवर्सिटी नागपुर को 48-22 अंकों से हराया। एमडी यूनिवर्सिटी रोहतक ने एसआरटीएम यूनिवर्सिटी नांदेड़ को 39-25 से, एसएनडीटी यूनिवर्सिटी मुंबई ने एमपीडब्ल्यू तमिलनाडु यूनिवर्सिटी को 38-31 के अंतर से हराया। सायं के सेशन में एचपीयू शिमला ने अलगप्पा यूनिवर्सिटी को 56-22 से, कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी कुरुक्षेत्र ने एमपीडब्ल्यू तमिलनाडु यूनिवर्सिटी को 75-16 से, भारती विद्यापीठ पुणे ने मंगलौर यूनिवर्सिटी बंगलूरू को 38-31 से आरटीएम यूनिवर्सिटी नागपुर में अलगप्पा यूनिवर्सिटी को 37-14 के अंतराल से हरवाया। प्रतियोगिता के अंत में कुलपति व अतिथियों ने विजेता टीमों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. जसवीर खेल निदेशक, डॉ. नरेश देशवाल, वीरेंद्र आचार्य, डॉ. नवीन, डॉ. प्रवीण, मीणा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें