फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआरएसयू : सेमिनार में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को बुलाने पर एबीवीपी ने जताया एतराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में शुक्रवार को आयोजित चौ. देवीलाल की विरासत विषयक राष्ट्रीय सेमिनार में जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय चौटाला को बुलाने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विरोध जताया। उन्होंने कुलपति डॉ. रणपाल पर विश्वविद्यालय का राजनीतिकरण करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

इस दौरान इकाई अध्यक्ष परविंद्र डाहोला ने कहा कि लंबे समय से विश्वविद्यालय में राजनीतिक गतिविधियां की जा रही है। राजनीतिक पार्टियों के लोगों को मुख्य अतिथि बनाया जाता है जो कि अनुचित है। शिक्षण संस्थान में ऐसे व्यक्ति को ही मुख्य अतिथि बनाया जाता है जो किसी सांविधानिक, प्रशासनिक पद पर हो या शिक्षा जगत से जुड़ा हो। प्रदेश सहसंयोजक रोहन सैनी ने बताया कि विश्वविद्यालय के रिजल्ट समय से नहीं आते। आते भी हैं तो त्रुटियां रहती हैं। विद्यार्थी कुलपति के पास जाते हैं तो वे कार्यालय से बाहर नहीं आते। कहा कि विश्वद्यिालय में किसी राजनीतिक व्यक्ति को नहीं आने दिया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश संयोजक नवीन योगी, जिला संयोजक सुनील उझाना, परमिंदर सैनी, जतिन गर्ग, सचिन चांदपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें