फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: कृषि कानूनों को वापस लेने की घोषणा के बाद बद्दोवाल टोल प्लाजा पर बढ़ी किसानों की भीड़

Sat, 20 Nov 2021 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)

सार

किसान नेता मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन का नाम हमारे देश के इतिहास में सुनहरे पन्नों में लिखा जाएगा। क्योंकि पहली बार इतना बड़ा आंदोलन अनुशासन में रहा और इसमें जीत भी हासिल की।
विज्ञापन
बद्दोवाल टोल प्लाजा पर धरने में उपस्थित किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लेने का एलान कर दिया है। इसके बाद से किसानों में खुशी है। शनिवार को हरियाणा के जींद में बद्दोवाल टोल प्लाजा पर चल रहे धरने में कलाकारों ने हरियाणवी रागिनियों के माध्यम से धरनारत किसानों में जोश भरा। यहां पिछले एक माह से लगातार कम होती जा रही किसानों की संख्या पीएम के एलान के बाद एक बार फिर बढ़ गई है।

विज्ञापन


शनिवार को धरने उपस्थित किसानों ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अभी सिर्फ एलान किया है। अभी नए कृषि कानून वापस नहीं लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए सरकार से बड़ा आदेश संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं का है। जब तक मोर्चा धरने व आंदोलन समाप्त करने के आदेश नहीं देता, शांतिपूर्ण तरीके से बद्दोवाल टोल प्लाजा पर धरना जारी रहेगा।

किसान नेता मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि किसान आंदोलन का नाम हमारे देश के इतिहास में सुनहरे पन्नों में लिखा जाएगा। क्योंकि पहली बार इतना बड़ा आंदोलन अनुशासन में रहा और इसमें जीत भी हासिल की। उन्होंने कहा कि हमारे 700 से अधिक किसान आंदोलन के दौरान मौत का ग्रास बने।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें :  कप्तानी मिलने पर सविता पूनिया बोलीं: अच्छे से निभाऊंगी जिम्मेदारी, टीम के साथ दूंगी बेहतर परिणाम
विज्ञापन


कृषि कानून वापस लेने का एलान सुनकर क्षेत्र के किसान व मजदूरों में उत्साह की लहर है। लेकिन धरना समाप्त करने को लेकर अभी तक न तो संयुक्त किसान मोर्चा का कोई आह्वान हुआ और न ही स्थानीय कमेटी के सदस्यों द्वारा कोई निर्णय लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें