दर्शन के लिए लाइन में लगे श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : Jind
जींद। पडाना गांव स्थित बाबा खाटू श्याम के मंदिर में सोमवार को द्वादशी के मौके पर मेला लगा। इस दौरान दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा खाटू श्याम की पूजा की।
मंदिर प्रबंधक समिति के सदस्यों ने बताया कि यूं तो हर द्वादशी के मौके श्रद्धालु पहुंचते हैं, लेकिन शुक्ल पक्ष की द्वादशी पर भारी भीड़ होती है। कार्तिक माह की द्वादशी का विशेष महत्व होता है। ऐसे में सुबह चार बजे से ही लोग पूजा के लिए मंदिर में जुटने शुरू हो गए। इसके बाद भीड़ती गई और दोपहर 12 बजे तक लोगों ने लाइन में लगकर बाबा खाटू श्याम के दर्शन किए।