फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: उचाना में दिनदहाड़े युवक की सीने में गोली मारकर हत्या, बाइक सवार युवकों ने की वारदात

Wed, 02 Feb 2022 08:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, उचाना/जींद (हरियाणा)

सार

पुलिस ने शिकायत के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। एसपी नरेंद्र बिजरानिया, एएसपी कुलदीप सिंह, सीआईए, सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। 
विज्ञापन
मृतक सोमबीर का फाइल फोटो, मौके पर जांच करने पहुंचे एसपी नरेंद्र बिजरानियां व अन्य पुलिस अधिकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले के उचाना में रजाबाहा रोड पर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक सवार युवकों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और नरवाना की ओर फरार हो गए। मृतक की पहचान उचाना कलां निवासी 23 वर्षीय सोमबीर के रूप में हुई। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के मामा के लड़के अमरजीत की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया। एसपी नरेंद्र बिजरानिया, एएसपी कुलदीप सिंह, सीआईए, सीन ऑफ क्राइम की टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में अमरजीत ने बताया कि वह हिसार के एक कॉलेज में बीए फाइनल का छात्र है। वह उचाना कलां में अपनी बुआ के यहां आया हुआ है। वह बुआ के लड़के सोमबीर के साथ सुबह लगभग 11 बजे बाइक पर सवार होकर हेयर ड्रेसर की दुकान पर जा रहा था। सोमबीर उसके पीछे बैठा था। रजबाहा रोड पर देवा सिंह कॉलोनी के पास सोमबीर के मोबाइल पर किसी का फोन आया, जिस पर सोमबीर ने बाइक रोकने के लिए कहा।

बाइक रुकने पर सोमबीर फोन मोबाइल पर बात कर रहा था तो एक बाइक पर उचाना मंडी की तरफ से तीन युवक आए। इनमें सोनू, मोनू खापड़ व सचिन खरक बूरा थे। उन्होंने आते ही पिस्तौल से सोमबीर की सीने में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी बाइक से नरवाना की ओर फरार हो गए। उसने घायल सोमबीर को तुरंत नागरिक अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


अमरजीत ने बताया कि जो युवक बाइक पर आए थे, उन तीनों लड़कों का पहले सोमबीर के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के बाद राजीनामा भी हो गया था। थाना प्रभारी सोमबीर ढाका ने बताया कि मृतक के मामा के लड़के अमरजीत की शिकायत पर पांच युवकों को नामजद करते हुए कुछ अन्य के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें