फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: फाइनेंस कंपनी के कर्मियों ने युवक को धमकाया, प्रताड़ित युवक ने जहर खाकर दी जान

Fri, 09 Sep 2022 11:46 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

मृतक के पिता ने बताया कि उसके बेटे मनीष ने नरवाना की ही शिव फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी राममेहर से कुछ रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस न करने पर फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी राममेहर और अन्य कर्मचारी उसके पुत्र मनीष को बार-बार फोन पर जान से मारने की धमकी देते थे।
 
विज्ञापन
death demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुपये न लौटाने पर युवक को फाइनेंस कंपनी के कुछ कर्मियों ने धमकाया। आहत युवक ने जहर खाकर जान दे दी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने फाइनेंस कंपनी के एक कर्मी को नामजद कर कुछ अन्य कर्मियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


गांव ढाकल निवासी होशियारा सिंह सदर थाना नरवाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसके बेटे मनीष ने नरवाना की ही शिव फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी राममेहर से कुछ रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस न करने पर फाइनेंस कंपनी का कर्मचारी राममेहर और अन्य कर्मचारी उसके पुत्र मनीष को बार-बार फोन पर जान से मारने की धमकी देते थे। फाइनेंस कर्मियों को जहां भी मनीष मिलता उसे मानसिक रूप से परेशान किया जाता व उसके साथ मारपीट की जाती।

इसी परेशानी के चलते मनीष ने सात सितंबर को घर पर ही जहरीला पदार्थ निगल आत्महत्या कर ली। तब उन्हें मामले की जानकारी नहीं थी और उन्होंने बिना पोस्टमार्टम करवाए ही मनीष के शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। बाद में उसकी पत्नी केशो ने फाइनेंस कंपनी द्वारा मनीष को प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी देने के बारे में बताया। इस पर उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी। सदर थाना नरवाना पुलिस ने होशियारा की शिकायत पर राममेहर को नामजद कर कुछ अन्य कर्मियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने, जान से मारने की धमकी देने, मानसिक रुप से परेशान सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें