फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime: हिसार के होटल में जीद की युवती के साथ दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर इंस्टाग्राम पर डाली

Sat, 16 Dec 2023 02:02 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

युवती ने कहा कि उसकी फतेहाबाद जिले के टोहाना के गांव गाजुवाला निवासी बिजेंद्र के साथ जान पहचान थी। जुलाई 2023 में बिजेंद्र उसे हिसार ले गया और उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के नरवाना सदर थाना क्षेत्र की एक युवती के साथ टोहाना के युवक ने हिसार के एक होटल में दुष्कर्म किया। पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके हिसार के महिला थाना पुलिस को भेज दी। अब इस मामले में हिसार पुलिस जांच करेगी।ॉ

विज्ञापन


नरवाना सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने कहा कि उसकी फतेहाबाद जिले के टोहाना के गांव गाजुवाला निवासी बिजेंद्र के साथ जान पहचान थी। जुलाई 2023 में बिजेंद्र उसे हिसार ले गया और उसे बहला-फुसलाकर एक होटल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विजेंद्र ने उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बना ली। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

जब उसने विरोध किया तो बिजेंद्र ने उसकी फोटो और वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल कर दी। साथ ही बिजेंद्र ने उसे जाति सूचक गालियां भी दी। पुलिस ने बिजेंद्र के खिलाफ़ दुष्कर्म, आईटी एक्ट, धमकी देने, एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर हिसार महिला थाना पुलिस को भेज दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें