फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में वारदात: बिघाना गांव में गला काट कर महिला की हत्या, देवर पर हत्या का आरोप

Fri, 03 Dec 2021 03:00 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

वारदात गुरुवार रात की है। महिला कमरे में सोई हुई थी वहीं उसका बेटा ऊपर के कमरे में सो रहा था। महिला के  बेटे ने व्यक्ति को घर से भागते देखा।
विज्ञापन
होशियारी (फाइल फोटो ) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले में अलेवा थाना क्षेत्र के बिघाना गांव में गुरुवार रात को एक महिला की हत्या कर दी गई। करीब 40 वर्षीय महिला होशियारी की हत्या गला काट कर की गई है। हत्या का आरोप महिला के देवर सुरेश पर लगा है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : दुल्हन को गोली मारने का मामला: गर्दन, हाथ व पेट में 5 गोली लगने के बाद भी तनिष्का पति से पूछती रही... आप ठीक हो ना

पुलिस के अनुसार  महिला के बेटे प्रदीप ने सुरेश को भागते देखा है। पुलिस के अनुसार होशियारी कमरे में सोई हुई थी। ऊपर के कमरे में उसका बड़ा बेटा प्रदीप सो रहा था। प्रदीप ने अपनी मां की चीख सुनी तो वह बाहर निकला। प्रदीप ने देखा कि उसका चाचा सुरेश दीवार फांद कर भाग रहा है। उसके हाथ में हथियार भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा: एनसीआर के चार जिलों में अगले आदेश तक स्कूल बंद , 14 जिलों में प्रदूषण फैलाने वाले निर्माण कार्यों पर रोक

जब प्रदीप ने कमरे में आकर देखा तो उसकी मां चारपाई पर खून से लथपथ थी। पुलिस ने प्रदीप की शिकायत पर सुरेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें