फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके वालों का आरोप-बेटी को दहेज के लिए किया जाता था प्रताड़ित

Thu, 22 Sep 2022 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

गांव घिमाना निवासी प्रदीप की पत्नी 26 वर्षिय सरिता ने बुधवार शाम को घर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस और मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
death - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव घिमाना में संदिग्ध हालात में एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के मायका पक्ष ने आरोप लगाया कि दहेज की डिमांड पूरी नहीं होने पर प्रताड़ित किए जाने से आहत होकर उनकी बेटी ने फांसी लगाई है। सदर थाना पुलिस ने मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति समेत तीन लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Panipat: फोन चोरी के शक में दोस्त को पीटकर मार डाला, फिर हादसे की शक्ल देने को पुल से 50 फुट नीचे फेंका

गांव घिमाना निवासी प्रदीप की पत्नी 26 वर्षिय सरिता ने बुधवार शाम को घर में फांसी लगा ली। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस और मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के पिता गांव सुंदरपुर निवासी दयानंद ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी सरिता की शादी लगभग छह साल पहले गांव घिमाना निवासी प्रदीप के साथ हुई थी।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज को लेकर सरिता को प्रताड़ित कर रहे थे। चार-पांच माह पहले सरिता ने लड़के को जन्म दिया। बावजूद उसके ससुरालियों की प्रताड़ना जारी थी। इसी कारण उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। सदर थाना पुलिस ने दयानंद की शिकायत पर पति प्रदीप, देवर सोमबीर, सास कैलाशो के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
सदर थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतका के पिता ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके आधार पर पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें