फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: कपड़े धोते समय पति की पेंट की जेब में मिली ये चीज, पत्नी ही पति को थाने लेकर पहुंच गई

Mon, 05 Sep 2022 10:24 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नरवाना, जींद (हरियाणा)

सार

पुलिस को सूचना देने  के लिए फोन किया लेकिन फोन किसी ने नहीं उठाया। इसके बाद उसने अपने देवर को बुलाया और अन्य ग्रामीणों की सहायता से पति को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर (पति-पत्नी)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले के नरवाना कस्बे के गांव लोन में एक पत्नी जब अपने पति के कपड़े धो रही थी तो पति की पेंट से स्मैक मिली। पत्नी पति को पकड़कर गढ़ी थाना ले गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गांव लोन निवासी सरिता रविवार को अपने पति संदीप के कपड़े धो रही थी। उसे अपने पति की पेंट की जेब में स्मैक मिली।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : शिक्षक सम्मान समारोह: राज्यपाल बोले- अध्यापक समाज का शिल्पकार, बच्चों में पैदा करें देशभक्ति की भावना

वह पहले ही अपने पति की नशे की लत से परेशान थी। पुलिस को सूचना देने  के लिए फोन किया लेकिन फोन किसी ने नहीं उठाया। इसके बाद उसने अपने देवर को बुलाया और अन्य ग्रामीणों की सहायता से पति को पकड़कर थाने ले गई। पुलिस ने जब स्मैक की जांच की तो वह पांच ग्राम मिली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Haryana: बेटे को जन्मदिन पर दिया अनोखा गिफ्ट, चांद पर खरीदी दो एकड़ जमीन, इस एक्टर से हुए प्रेरित

संदीप के नशे से तंग आकर खुद ही उसकी पत्नी और भाई थाने में लेकर आए थे और उन्होंने उसकी जेब से मिली पांच ग्राम स्मैक भी सौंपी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके पूछताछ की जा रही है। -हरजिंद्र सिंह, जांच अधिकारी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें