फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: झांझ कलां में ग्रामीणों ने किया स्कूल मर्जिंग का विरोध, स्टाफ को बाहर रोक गेट पर जड़ा ताला

Tue, 04 Jul 2023 01:13 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद के गांव झांझ कला स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल को शिक्षा नीति के तहत मर्ज किया जा रहा है। इसी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और ग्रामीण स्कूल के बाहर आ गए और स्कूल गेट पर ताला जड़ कर स्टाफ को बाहर खड़ा कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चों की छुट्टी भी करवा दी।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव झांझ कला के ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह स्कूल मार्जिंग के विरोध में राजकीय प्राइमरी स्कूल पर ताला जड़ दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने स्कूल स्टाफ को बाहर ही रोक दिया और बच्चों की छुट्टी कर दी। ग्रामीणों का कहना था कि सरकार स्कूल मार्जिग के नाम पर गरीब ओर जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से वंचित रखना चाह रही है। इसी उद्देश्य से प्रदेश पर में स्कूलों की मार्जिग की जा रही है। ग्रामीणों ने चेताया कि वह किसी भी सूरत में स्कूल मर्जिंग को नहीं होने देंगे।फिलहाल स्कूल गेट पर ताला जड़ा हुआ है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
गांव झांझ कला स्थित राजकीय प्राइमरी स्कूल को शिक्षा नीति के तहत मर्ज किया जा रहा है। इसी को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट गया और ग्रामीण स्कूल के बाहर आ गए और स्कूल गेट पर ताला जड़ कर स्टाफ को बाहर खड़ा कर दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चों की छुट्टी भी करवा दी। ग्रामीणों का कहना था कि उनके स्कूल में बच्चों की संख्या भी पूरी है। जबकि अध्यापक की कमी है। बावजूद इसके स्कूल का रिजल्ट हर वर्ष अच्छा आता है।

सरकार के फैसले से नाराज ग्रामीण
उनके गांव के काफी बच्चे स्कूल में पढ़ते हैं लेकिन अब स्कूल को मर्ज किए जाने से उनके गांव के बच्चों को दूर जाना होगा। ग्रामीणों ने कहा कि स्कूल मर्जिंग के निर्णय को वापस लिया जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो गेट पर से ताला नहीं खुलने दिया जाएगा। फिलहाल स्कूल गेट पर ताला लगा हुआ था। गौरतलब है कि स्कूल मर्जिंग को लेकर ग्रामीणों का रोग लगातार बढ़ रहा है। सोमवार को भी ग्रामीणों ने नरवाना क्षेत्र के बदनपुर स्कूल और उचाना के खेड़ी मसानिया तथा एक अन्य स्कूलों पर भी ताला जड़कर स्कूल मार्जिग का विरोध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें