फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karnal: विवाहिता का कमरे में लटका मिला शव, मायके वालों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 04 Jul 2023 12:44 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)

सार

पुलिस ने बताया कि मृतका अनु(25) वासी गांव ब्रांस की शादी 2012 में आरके पुरम निवासी अजय के साथ हुई थी। मृतका के परिजनों  का आरोप है कि उनकी बेटी को शुरू से परेशान किया जा रहा था। वह प्राइवेट बैंक में नौकरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। जबकि उसका पति घर पर रहता है।
विज्ञापन
मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करनाल के आरके पुरम में सोमवार देर रात विवाहिता ने अपने ही मकान में पंखे से फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। ससुराल वालों ने शव को लटका हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। मोके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर लिए भेजा। उधर मृतका के मायके वालों ने दहेज की मांग का आरोप लगाते हुए हत्या का आरोप लगया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
पुलिस ने बताया कि मृतका अनु(25) वासी गांव ब्रांस की शादी 2012 में आरके पुरम निवासी अजय के साथ हुई थी। मृतका के परिजनों  का आरोप है कि उनकी बेटी को शुरू से परेशान किया जा रहा था। वह प्राइवेट बैंक में नौकरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। जबकि उसका पति घर पर रहता है। देवर को विदेश भेजने के लिए उनसे 10 लाख की रकम मांगी जा रही थी। जब पैसे नही दे सके तो ससुराल पक्ष के लोग बेटी को दुखी और मारपीट करने लगे। सोमवार शाम को भी बेटी के साथ मारपीट कर उसको फंदे पर लटकाकर उसकी हत्या कर दी। मृतका के परिवार में तीन बच्चे है। पुलिस ने मायके वालों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें