जींद पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसी दो भाईयों ने उसकी 5 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गए। दोनों ने उसकी बेटी के प्राइवेट पार्ट को छुआ, और मोबाइल पर पोर्न फिल्म दिखाई। घर लौट कर उसकी मासूम बेटी ने दोनों भाइयों हरकतों के बारे में बताया, जब वह उनके घर उलाहना देने गए।
जींद सदर थाना सफीदों क्षेत्र एक गांव में 5 वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकत करने तथा अश्लील वीडियो दिखाने का मामला सामने आया है। जब पीड़िता की मां ने आपत्ति जताई तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और मंगलसूत्र तोड़ दिया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने बालिका की मां की शिकायत पर दोनों भाइयों के खिलाफ अश्लील हरकत करने अपहरण करने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
दो सभी भाइयों के खिलाफ अश्लील हरकत करने अपहरण का मामला दर्ज
सदर थाना सफीदों इलाका गांव की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोसी दो भाईयों ने उसकी 5 वर्षीय बेटी को अपने साथ ले गए। दोनों ने उसकी बेटी के प्राइवेट पार्ट को छुआ, और मोबाइल पर पोर्न फिल्म दिखाई। घर लौट कर उसकी मासूम बेटी ने दोनों भाइयों हरकतों के बारे में बताया, जब वह उनके घर उलाहना देने गए तो उसके साथ मारपीट की गई और उसके गले से सोने का मंगलसूत्र तोड़ लिया, आरोपियों ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सदर थाना सफीदों पुलिस ने बालिका की मां की शिकायत पर दोनों के खिलाफ छेड़छाड़ करने अपहरण करने तथा पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
जांच अधिकारी के अनुसार
सदर थाना सफीदों के प्रभारी डॉ. सुनील ने बताया की बालिका की मां ने आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी। जिसके आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।