परिजनों को पहले से ऐसा होने का शक था, इसलिए रात भर परिजनों ने पहरा दिया। सुबह आंख लगी तो किशोरी ने फंदे पर लटककर जान दे दी। भंभेवा गांव में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी अंकित की बहन ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा है।
हरियाणा के जींद के भंभेवा गांव में दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के आरोपी अंकित की बहन ने सोमवार सुबह घर के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी ने मरने से पहले सुसाइड नोट भी लिखा। जिसमें उसने लिखा कि मेरे कारण गांव के दो युवकों की मौत हुई और मेरे भाई तथा उसके दोस्त को जेल में जाना पड़ा। मैं मानसिक रूप से परेशान हो चुकी हूं। इसलिए आत्महत्या कर रही हूं।
विज्ञापन
हालांकि परिजनों को किशोरी द्वारा आत्महत्या करने की पहले से शंका थी, जिसके चलते परिजनों ने रात भर किशोरी का पहरा देकर उस पर नजर रखी। सुबह लगभग चार बजे परिजनों को नींद आ गई और किशोरी ने उठकर घर के अंदर कमरे में पंखे पर रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के शव का नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया और किशोरी के पिता के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी हरिओम ने बताया कि पुलिस ने किशोरी के सुसाइड नोट को बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतका के भाई अंकित ने अंकुश और तनूज की हत्या कर नहर में फेंक दिए थे शव
भंभेवा गांव से 11 अगस्त को दो युवक घर से गायब हो गए थे, बाद में दोनों के शव नहर से बरामद हुए थे। पुलिस जांच में दोनों की हत्या के आरोप भंभेवा गांव निवासी कुलदीप व अंकित पर लगे थे। जिनको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि अंकित को शक था कि उसकी बहन अंकुश के साथ बात करती है। इसको लेकर अंकित अंकुश से रंजिश रख रहा था। इसी रंजिश में अंकित व कुलदीप ने अंकुश व तनूज की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था।