फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज

Sat, 27 May 2023 01:29 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

उचाना थाना के जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया कि मृतका के चाचा ने पति समेत पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद के गांव खरक भूरा में गर्भवती महिला की संदिग्ध हालात में मौत का मामला सामने आया है। उचाना थाना पुलिस ने पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव मटौर निवासी राजकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी भतीजी पूनम तथा मंजू गांव खरक भूरा में विवाहित है। 22 वर्षीय मंजू की शादी 23 मई 2021 को गांव खरक बुरा निवासी राकेश के साथ हुई थी।

विज्ञापन


मंजू के गर्भ में पल रहे बच्चे को नजायज बता रहे थे
शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसकी भतीजी को परेशान किया जाता था । इसको लेकर पंचायत भी हुई, बावजूद इसके ससुरालजन अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उसकी भतीजी मंजू चार माह की गर्भवती थी, मंजू के गर्भ में पल रहे बच्चे को नजायज बता रहे थे। शुक्रवार शाम को उन्हें पता चला की मंजू की मौत हो गई। जब वह उचाना अस्पताल पहुंचे तो मंजू मृत थी। राजकुमार ने आरोप लगाया कि उसकी भतीजी मंजू की ससुरालीजनों ने गला घोंटकर कर हत्या की है। उचाना थाना पुलिस ने राजकुमार की शिकायत पर मृतका के पति राकेश ससुर चांदीराम सास सरोज जेठ खुशी राम तथा सुशील के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

जांच अधिकारी के अनुसार
उचाना थाना के जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया कि मृतका के चाचा ने पति समेत पांच लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके आधार पर मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें