फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान बेचने का झांसा देकर रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
मकान बेचने का झांसा देकर एक व्यक्ति से लगभग साढ़े छह लाख रुपये हड़पने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी की पहचान लोको कॉलोनी निवासी राजेश के रूप में हुई। बसंत विहार जींद निवासी महाबीर ने तीन अगस्त को शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया लोको कॉलोनी निवासी चंद्रभान की पत्नी शकुंतला ने अपने बेटे राजेश तथा चंद्रलोक कॉलोनी निवासी सत्यवान के साथ मिलकर उसके साथ मकान बेचने की डील पक्की की थी।
विज्ञापन


शकुंतला, उसके बेटे राजेश तथा सत्यवान ने 26 जुलाई 2013 को उसके साथ फुल एग्रीमेंट कर 665000 रुपये की राशि उससे ले ली और जल्द ही उसके नाम मकान की रजिस्टरी करवाने की बात कही। निर्धारित समयावधि पर जब उसने आरोपियों से मकान की रजिस्टरी उसके नाम करने की बात कही तो आरोपी उसे गुमराह करते रहे। जब उसने मकान की रजिस्टरी नहीं होने पर आरोपियों से अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे राशि वापस लौटाने से मना कर दिया। रुपयों के लिए दबाव बनाने पर आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

 पुलिस ने महाबीर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए लोको कॉलोनी निवासी शकुंतला, राजेश तथा सत्यवान के खिलाफ धोखाधड़ी करने, अमानत में ख्यानात करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी लोको कालोनी निवासी राजेश को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें