फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका हुई गर्भवती, शादी से मुकरा प्रेमी

Sun, 06 Sep 2015 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक गर्भवती युवती ने प्रेमी पर शादी का झांसा देकर चार साल से शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। मामला महिला हेल्पलाइन में भी नहीं सुलझा तो पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस तहरीर लेकर मामले की पड़ताल कर रही है। रंपुरा वार्ड में रहने वाली एक युवती ने पुलिस को बताया कि वार्ड में ही रहने वाला एक युवक चार सालों से उसका शारीरिक शोषण कर रहा है। उसका जबरन गर्भपात भी कराया जा चुका है। कुछ महीनों पहले जब वह गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी का झांसा देकर फिर गर्भपात कराने का दबाव डाला। उसके मना करने पर अब वह शादी करने से मुकर रहा है। अब वह नौ महीने की गर्भवती है। उसकी शिकायत पर महिला हेल्पलाइन प्रभारी ने आरोपी को तीन सितंबर को तलब किया, लेकिन कई बार बुलाने पर भी वह नहीं पहुंचा। जिसके बाद शनिवार को युवती तहरीर लेकर कोतवाली पहुुंच गई। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि यह मामला पहले भी कोतवाली आ चुका है। दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। युवती की तहरीर पर जांच के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें