फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: पिस्तौल तानकर नकाबपोश बोला- बहुत कमाई कर ली और व्यापारी से 55 हजार रुपये छीनकर भागे

Tue, 20 Sep 2022 11:20 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

बाइक सवार तीन युवकों ने ईक्कस के पास वारदात को अंजाम दिया। लोहा व्यापारी अपने गांव राजपुरा भैण जा रहा था। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में शहर से बाइक पर अपने गांव राजपुरा भैण जा रहे लोहा व्यापारी से ईक्कस गांव के पास तीन नकाबपोश बदमाश पिस्तौल के बल पर 55 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए। आरोपी बदमाश बाइक पर सवार होकर आए थे। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तीन अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


राजपुरा भैण निवासी विक्रम ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नरवाना रोड पर उसने लोहे के सामान की दुकान कर रखी है। सोमवार देर शाम को वह अपनी दुकान बंद कर गल्ले से 55 हजार रुपये लेकर बाइक पर गांव के लिए चल पड़ा। जब वह ईक्कस गांव से निकला तो पीछे से बाइक पर तीन युवक आए।

यह भी पढ़ें : Jind: मां की जगह सास दिखाकर करवाई मकान की रजिस्टरी, सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन


उन्होंने अपने मुंह पर कपड़ा बांधा हुआ था। नजदीक आते ही उन्होंने उसके आगे अपनी बाइक अड़ा दी। इसके बाद उसने अपनी बाइक रोक ली। तभी उनमें से एक नकाबपोश युवक बाइक से उतरकर आया और आते ही उसकी तरफ पिस्तौल तान दी। उसके बाद पैसे से भरा बैग छीनकर फरार हो गए।

यह भी पढ़ें : Jind: छात्र की हत्या का मामला, नहर के पास बाइक धोखा न देती तो बच जाती मदन की जान
विज्ञापन


वारदात के बाद जींद की तरफ भागे बदमाश
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों नकाबपोश अपनी बाइक पर सवार होकर जींद की तरफ भाग गए। हालांकि सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर भी पहुंची थी, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग नहीं लग पाया था। वारदात के बाद व्यापारी सहम गया था। व्यापारी नेइ बताया कि बदमाश ने पिस्तौल तानकर कहा था कि बहुत कमाई कर ली और उससे राशि से भरा बैग छीन लिया था। बदमाश जाते-जाते उसे इस वारदात के बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर गए थे। 

यह भी पढ़ें : Jind: प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी करने के दोषी को 20 साल की सजा और दो लाख रुपये जुर्माना

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया है। फिलहाल पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की वारदात को अंजाम देने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -यशबीर सिंह, सदर पुलिस थाना जींद।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें