फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kisan Andolan: हरियाणा के किसानों ने बॉर्डर पर निकाला पैदल मार्च, पंजाब के किसानों का देंगे हर कीमत पर साथ

Tue, 05 Mar 2024 11:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

हरियाणा के किसानों ने बॉर्डर पर पैदल मार्च निकाला है। पंजाब के किसानों का हर कीमत पर साथ देने की बात कही है। खटकड़ टोल कमेटी के सदस्य दातासिंह वाला बॉर्डर पहुंचे। 
विज्ञापन
दातासिंह वाला बॉर्डर पर पैदल मार्च निकालते खटकड़ टोल कमेटी सदस्य। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के काफी किसान मंगलवार को दातासिंह वाला बॉर्डर पर पहुंचे। यहां इन्होंने पैदल मार्च निकाला और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। खटकड़ टोल कमेटी काफी सदस्यों ने यहां पहुंचकर पंजाब के किसानों का हर संभव साथ देने का वायदा किया।

विज्ञापन


खटकड़ टोल कमेटी के कैप्टन भूपेंद्र जागलान, अनिश खटकड़, सुनील बद्दोवाल, अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि पंजाब के किसान 13 फरवरी से दातासिंह वाला बॉर्डर पर बैठे हैं, लेकिन इनको दिल्ली नहीं जाने दिया जा रहा। हरियाणा सरकार इन किसानों के साथ आतंकवादियों जैसा व्यवहार कर रही है, जो बिल्कुल भी सहन नहीं किया जाएगा।

खटकड़ टोल कमेटी पंजाब के किसानों के साथ है तथा हर संभव मदद की जाएगी। जिस भी दिन पंजाब के किसान दिल्ली कूच का दोबारा ऐलान करेंगे, खटकड़ टोल कमेटी से भारी संख्या में किसान आकर इनका साथ देंगे। कैप्टन जागलान ने कहा कि सरकार ने रास्ते बंद कर दिए हैं।
विज्ञापन


हरियाणा व पंजाब की सीमा को इस प्रकार सील कर दिया जैसे यह कोई पाकिस्तान व भारत की सीमा हो। मंगलवार को यहां पैदल मार्च निकाला गया है। प्रतिदिन वह लोग आकर यहां पर इन किसानों के साथ बैठेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें