फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: व्यापारियों ने भैंस खरीदकर नहीं दिए 1.49 करोड़, जहर निगलने से मौत

Fri, 08 Mar 2024 12:18 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

पुलिस ने इस मामले में 11 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद के सुरबुरा गांव में भैंसों की खरीद-फरोख्त करने वाले व्यापारी फूल कुमार से मध्य प्रदेश के भोपाल के व्यापारियों समेत अन्य व्यापारियों ने 1.49 करोड़ रुपये की भैंस खरीदकर रुपये नहीं दिए। राशि नहीं मिलने से परेशान फूल कुमार ने पांच मार्च को जहरीला पदार्थ निकल कर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन


उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में सुरबुरा निवासी विकास ने बताया कि उनके पिता फूल कुमार भैंसों का व्यापार करते थे। उनकी मुलाकात दनौदा गांव के व्यापारी राजा सिंह के साथ हुई थी। राजा और उसके बेटे मनोज, मध्य प्रदेश के भोपाल निवासी मुन्ना और उसके बेटे शकील ने उससे भैंसें खरीदनी शुरू कर दी। वह समय पर पेमेंट कर देते थे।

इससे वह विश्वास में आकर उधार में भी कुछ भैंसे बिकवा दीं। इसके बाद मुन्ना ने उससे 68 लाख, यूनिस ने 22 लाख, भोलू और पपौला ने 13 लाख, पप्पू ने 11 लाख, भोपाल के श्यामपुरा निवासी भोला ने सात लाख, कासिम ने नौ लाख, काला ने आठ लाख 70 हजार रुपये की भैंसें उनसे खरीदी थीं। इन भैसों के रुपये उक्त व्यापारियों ने निर्धारित समय पर नहीं दिए।
विज्ञापन


लंबा समय बीत जाने के बाद रुपये नहीं मिलने पर भैंस मालिकों को पैसा चुकाने के लिए पिता ने जमीन बेच दी। सभी के रुपये दे दिए, लेकिन पशु व्यापारियों ने पिता को रुपये नहीं दिए। इससे आहत होकर उनके पिता ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली।

उचाना थाना पुलिस ने विकास की शिकायत पर पशु व्यापारी मुन्ना, पप्पू, राजा, भोलू, मनोज, पपोला, यूनिस, काला डाक्टर, भोला, कासिम, संतोष के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें