फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: डायल 112 के कर्मियों ने पिकअप चालक से की मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 10 Sep 2023 09:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

डीएसपी संदीप धनखड़ ने बताया कि डायल 112 कर्मियों की ओर से पिकअप चालक से मारपीट के वीडियो को संज्ञान लिया गया है। विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
पिकअप चालक से मारपीट। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी (वीडिया ग्रैब)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में डायल 112 के कर्मचारियों द्वारा रात को सड़क पर ही युवक को लाठियों से पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित बचाओ-बचाओ चिल्ला रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है। वीडियो लुदाना टोल प्लाजा के आसपास का है।

विज्ञापन


गांव कर्मगढ़ निवासी मनोज दो-तीन दिन पहले पिकअप लेकर गोहाना की तरफ जा रहा था। डायल 112 की टीम ने रात में मनोज की पिकअप को लुदाना टोल प्लाजा के पास रुकवा लिया और उससे कागजात मांगे। आरोप है कि कागजात पूरे मिले तो कर्मचारियों ने उससे पैसे मांगे। पैसे नहीं देने पर उसकी बेरहमी से पिटाई की।

किसी राहगीर ने इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना में मनोज को काफी चोटें आईं। उसके परिजनों ने डीएसपी से भी शिकायत की है। मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने डायल 112 कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें