फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल मेें दीवार के ऊपर से फेंका मोबाइल, जब्त

Wed, 29 Mar 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
जेल का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जेल की दीवार के ऊपर से अंदर मोबाइल फेंकने का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार सुबह भी जेल की दीवार के ऊपर से मोबाइल फेंकने का एक मामला सामने आया। पिछले लगभग एक माह में जेल के दीवार के ऊपर से मोबाइल फेंकने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले जेल प्रशासन तीन मोबाइल पहले बरामद कर चुका है। जेल प्रशासन ने मोबाइल को कब्जे में लेकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जेल उपाधीक्षक सेवा सिंह ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 मार्च सुबह रुटीन का निरीक्षण कर रहे थे। जब वह खेतों के साथ लगती दीवार के पास पहुंचे तो इसी दौरान एक काले रंग का पैकेट नजर आया। जब पैकेट खोलने पर उसके अंदर एक पुराना मोबाइल बरामद हुआ। जब मोबाइल को खोलकर देखा गया तो उसमें सिम नहीं था। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर उसके आईएमईआई नंबर के आधार पर उसके खरीददार की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सिगरेट की डिब्बी में पैक था मोबाइल
जेल उपाधीक्षक सेवा सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान सिगरेट की डिब्बी के ऊपर से टैप लगाकर मोबाइल को पैक था। पैकिंग में मोबाइल और एक बैटरी थी। फोन को खेतों के साथ लगती दीवार की तरफ से फेंका गया था। उन्होंने बताया कि सुबह जेल की बैरकों से खोलने से पहले जेल की चारदीवारी के आसपास निरीक्षण किया जाता है और गहनता से जांच करने के बाद बैरकों को खोला जाता है।
विज्ञापन

 
खेतों से लगती दीवार बढ़ा रही परेशानी
रोहतक रोड की तरफ खेतों से लगती चारदीवार जेल प्रशासन के लिए सिरदर्द बनी है। जेल प्रशासन के जेल के अंदर जाने वाले सामान की गहनता से जांच करने का सिलसिला शुरू करने के बाद बदमाशों ने चारदीवार के ऊपर से मोबाइल पहुंचाने का रास्ता अपना लिया है। पिछले एक माह में चारदीवारी के ऊपर से मोबाइल फेंकने की तीसरी घटना सामने आई। इससे पहले गाड़ी सवार दो युवकों ने खेतों के रास्ते से निकलकर जेल के अंदर दिन दहाड़े ही दो मोबाइल फेंक दिए थे। लेकिन जेल प्रशासन ने तुरंत ही मोबाइल को कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन


मामले के जांच अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि जेल प्रशासन की तरफ से शिकायत मिली थी। मोबाइल को कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें