हरियाणा के जींद में शहरी निकाय मंत्री सुभाष सुधा ने नरवाना नगर परिषद में कार्यरत एमई रमनदीप को निलंबित कर दिया है। रमनदीप पर पांच करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा करवाने की शिकायत मिली थी। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि जमीन कहां पर थी। यह भी साफ नहीं हो पाया है कि मामला नरवाना से जुड़ा हुआ है या फिर जहां उन्होंने पहले कार्य किया, वहां का है।
नगर पालिका के कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश चौधरी ने बताया कि अभी तक उन्हें एमई रमनदीप के निलंबन आदेश नहीं मिले हैं। उन्हें भी अन्य लोगों से ही रमनदीप के निलंबित होने के बारे में सुना है।
उन पर पांच करोड़ रुपये की सरकारी जमीन पर कब्जा करवाने के आरोप हैं। रमनदीप इससे पहले नारनौंद पालिका में भी एमई रहे हैं। इसके अलावा कुछ अन्य स्थानों पर भी उन्होंने सेवाएं दी हैं। रमनदीप ने मार्च-अप्रैल 2023 में नरवाना में एमई के रूप में ज्वाइन किया था।