फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती के पिता ने निगला जहर

Thu, 11 Aug 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
युवती के पिता की मौत के बाद सामान्य अस्पताल पहुंचे एएसपी वसीम अकरम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन

 थुआ गांव के एक व्यक्ति द्वारा धरोदी गांव की युवती को जबरन उठा कर शादी करने की धमकी दी गई। इससे आहत युवती के पिता ने जहर निगल लिया और युवती ने खुद को आग लगा दी। युवती के पिता की मौत हो गई, जबकि युवती पीजीआई रोहतक में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है। मृतक के बड़े भाई के बयान पर पुलिस ने गांव थुआ निवासी अनिल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


पुलिस के अनुसार गांव थुआ का अनिल एक वर्ष पूर्व गांव धरोदी में अपनी बुआ के घर रहकर स्कूल में पढ़ाई करता था। परिजनों ने बताया कि अब वह लड़की के साथ जबरन शादी करने की धमकी दे रहा था। बार बार शादी के लिए दबाव बना रहा था। लड़के ने शादी नहीं जाने पर लड़की को जबरन उठाकर ले जाने की धमकी दी। लड़की यह मामला अपने परिजनों के संज्ञान में लेकर आई। पूरे मामले की जानकारी मिलते ही लड़की के पिता दिलबाग ने लोकलाज के चलते सोमवार रात्रि जहरीला पदार्थ निगल लिया। उस समय परिवार के सदस्य सोए पड़े थे। स्थिति खराब होने पर परिजन पिता को इलाज के लिए नागरिक अस्पताल में लेकर आए  लेकिन चिकित्सकों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


परिजन उसे इलाज के लिए कैथल के निजी अस्पताल में ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता की बिगड़ती स्थिति को देकर लड़की घबरा गई और उसने घर में रखा कैरोसिन का तेल छिड़क कर खुद को आग के हवाले कर दिया। लड़की को इलाज के लिए रोहतक के मेडिकल ले जाया गया जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। लड़की के ताउ और मृतक दिलबाग के बडे भाई बलवान के बयान पर गांव थुआ के अनिल के खिलाफ लड़की के साथ छेडखानी करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया गया है। परिजनों का आरोप है कि लड़का लड़की को अपहरण करने की धमकी दे रहा था।
विज्ञापन




पुलिस कर रही है जांच
एएसपी वसीम अकरम ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि लड़की नाबालिग है। लड़का लड़की की क्लास में पढ़ता था वह भी नाबालिग हो सकता है। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता ने जहरीला पदार्थ निगल लिया था जिसकी बाद में मौत हो गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें