फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से दुष्कर्म

Wed, 07 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर स्थित कालोनी के घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म और उसका अश्लील क्लिप बनाने का मामला सामने आया है। जब युवती ने इस संबंध में युवक के परिजनों को जानकारी दी तो उसे और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में युवक समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

महिला थाने में शहर की एक कालोनी की युवती ने शिकायत दी है कि 9 मई 2014 को वह घर पर अकेली थी। तभी गांव मुंढाल भिवानी निवासी सुनील उर्फ बंटी मकान में घुसा और उससे दुराचार किया। आरोपी ने अपने मोबाइल से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो क्लिप भी बना ली। इसके बाद आरोपी लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा है। फोटो और क्लिप बनाने पर वह सहम गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने युवक सुनील के पिता ओमप्रकाश, उसकी मां कमलेश को मामले से अवगत करवाया। आरोप है कि दोनों ने युवक को रोकने की बजाय उसे ही धमकाना शुरू कर दिया। युवक की गतिविधियों से परेशान होकर उसने अपने परिजनों को अवगत करवाया। महिला थाना प्रभारी संतोष ने बताया कि युवती की शिकायत पर गांव मुंढाल निवासी सुनील उर्फ बंटी, उसके पिता ओमप्रकाश और मां कमलेश के खिलाफ दुराचार, अश्लील फोटो और क्लिप बनाने, धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें