फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेलों में बंद युवकों को रिहा करे सरकार

Mon, 19 Sep 2016 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार से जेलों में बंद युवकों को रिहा करने की मांग करते हुए दोबारा आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है। रविवार को समिति की जिला इकाई की जिलाध्यक्ष कैप्टन भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में जाट धर्मशाला में बैठक हुई।
विज्ञापन


बैठक में आरक्षण आंदोलन के मामले में जेलों में बंद युवकों पर चल रहे केसों पर समीक्षा की गई। साथ ही भविष्य में आंदोलन की रूपरेखा को लेकर चर्चा की गई। कैप्टन भूपेंद्र सिंह ने बताया कि बैठक में लिए गए फैसले के अनुसार अगर सरकार जेलों में बंद युवकों को रिहा नहीं करती है, तो जाट दोबारा आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक में बीरभान ढुल, जय सिंह दनौदा, नफे सिंह पेगा, बिजेंद्र सिंधु, जयपाल जुलानी, जगमहेंद्र जुलानी, बिमला सिवाच, चांदरूप मलिक, बलवान सिंह ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें