फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली वाशिंग पाउडर बेचने पर दो ट्रेडिंग कंपनी संचालकों पर मामला दर्ज

Mon, 19 Sep 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

शहर में नकली वाशिंग पाउडर फैक्टरी से तैयार माल को बेचने पर पुलिस ने दो ट्रेडिंग कंपनियों के संचालकों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। जबकि नकली वाशिंग पाउडर की फैक्टरी चलाने वाले दोनों भाइयों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। शहर थाना पुलिस ने शनिवार को राम कॉलोनी में छापामारी की थी। पुलिस ने ब्रांडेड कंपनियों का नकली वाशिंग पाउडर बनाते हुए राम कॉलोनी निवासी दीपक और उसके भाई श्रवण को पकड़ा था।
विज्ञापन


पुलिस ने फैक्टरी से दो मशीन, वाशिंग पाउडर के ब्रांडेड कंपनियों के पैकेट बरामद किए थे। पुलिस पूछताछ में आरोपी दीपक, श्रवण ने खुलासा किया कि वह नकली वाशिंग पाउडर बाजार में बेचता था। वाशिंग पाउडर को शहर के रूपनगर में स्थित शाइनिंग ट्रेडिंग कंपनी और भिवानी रोड स्थित व्हाइट एंड व्हाइट लेबोरेट्री के माध्यम से बाजार में सप्लाई की जाती थी। पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी के मैनेजर कपिल बत्तरा की शिकायत पर दोनों ट्रेडिंग कंपनियों के मालिकों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें