फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बदलकर लगाई 44 हजार की चपत

Fri, 19 Aug 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 एटीएम से रुपये निकलवाने गए व्यक्ति से कार्ड बदलकर लगभग 44 हजार रुपये की चपत लगा दी। पुलिस ने कार्डधारक की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गांव हाट निवासी राजसिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गत सात अगस्त को वह राशि निकलवाने के लिए बैंक के एटीएम में गया था। जैसे ही उसने कार्ड को मशीन में डाला तो प्रक्रिया शुरू नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


केबिन में खड़े युवक ने सहायता के लिए उसका एटीएम कार्ड ले लिया और प्रक्रिया शुरू की, लेकिन राशि नहीं निकली। इसके बाद गत दिवस वह जरूरत पड़ने पर फिर से राशि निकलवाने के लिए एटीएम में पहुंचा, तो उसके कार्ड का पासवर्ड गलत बताया गया। जिस पर उसने बैंक प्रबंधक से संपर्क साधा, तो पता चला कि उसके खाते से 43 हजार 900 रुपये की राशि गायब है। राज सिंह ने आरोप लगाया कि उसके एटीएम कार्ड को बदलकर खाते से राशि निकलवाई गई है। पुलिस ने राज सिंह की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी तथा धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें