फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेकेदार के बेटे को मारी गोली

Mon, 14 Nov 2016 12:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 कार सवार बदमाशों ने शनिवार देर शाम को खरैंटी गांव में शराब ठेके पर बैठे शराब ठेकेदार के बेटे को गोली मार दी। गोली लगने से शराब ठेकेदार का बेटा घायल हो गया। घायल को जींद के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्राह्मणवास गांव निवासी कृष्ण कुमार ने खरैंटी गांव में शराब का ठेका लिया है। शनिवार देर सायं कृष्ण का लड़का लोकेश ठेके पर किसी काम से गया था।

जब वह ठेके पर बैठा था तो कार सवार कुछ लोग आए और उन्होंने लोकेश पर फायर कर दिया। घटना को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लोकेश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। लोकेश को जींद के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला दर्ज
देर रात को शराब के ठेके पर शराब ठेकेदार के लड़के लोकेश पर सफेद कार में आए कुछ बदमाश ने फायरिंग कर दी। फिलहाल, लोकेश का इलाज जींद के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रामनिवास, थाना प्रभारी, जुलाना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें