गांव ढाठरथ में नहर के निकट पिस्तौल सटाकर एक युवक से कार लूट ली। लूट की वारदात को कार में सवार युवक के दोस्तों ने अंजाम दिया। युवक को उसके दोस्तों ने शिमला, मनाली सैर करने के बहाने बुलाया था, लेकिन रास्ते में पिस्तौल सटाकर गाड़ी से नीचे उतार दिया और उसकी गाड़ी को लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो युवकों के खिलाफ लूटपाट व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार गांव बरलावा बागपत यूपी निवासी उज्ज्वल जैन सोमवार को अपने किसी जरूरी काम के लिए दिल्ली गया था। रास्ते में उसके पास उसके दोस्त गोहाना निवासी सुमित का फोन आया कि वो जल्दी से गाड़ी को लेकर पहुंचे क्योंकि वे दोस्तों को साथ लेकर शिमला और मनाली घूमने के लिए जाएंगे। वह जैसे ही गोहाना पहुंचा तो उसे वहां पर उसे सुमित मिला। सुमित ने उसे लाखनमाजरा चलने को कहा जब वो लाखनमाजरा पहुंचे तो वहां पर सुमित का दोस्त नायणा मिला।
वो गाड़ी को लेकर ढाठरथ गांव के पास पहुंचे तो दोनों ने नहर के पास पिस्तौल सटाकर गाड़ी को रुकवाया और नायणा गाड़ी को लेकर भाग गया। इस दौरान सुमित ने सारी रात उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर रखी। सुबह होने पर सुमित भी भाग गया। पुलिस ने उज्ज्वला की शिकायत पर सुमित और नायणा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी बलवान सिंह ने बताया कि युवक को बाहर घूमने के लिए बुलाया था। रास्ते में गाड़ी छीनी है। इसमें दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।