हरियाणा के जींद में डीआरडीए में स्थित श्रम विभाग कार्यालय पर शुक्रवार सुबह दस बजे सीएम फ्लाइंग की टीम ने दबिश दी। टीम ने श्रम विभाग का रिकार्ड खंगाला है। सीएम फ्लाइंग का नेतृत्व जिला प्रभारी बिजेंद्र ने किया। सीएम फ्लाइंग को श्रम विभाग के बारे में कई बार शिकायतें मिल चुकी हैं। खासकर मजदूरों की कॉपी बनाने के मामले में पैसे के लेनदेन के आरोप लगते रहे हैं।
विज्ञापन
सीएम फ्लाइंग के डीएसपी रविंद्र कुमार ने बताया कि श्रम विभाग का रिकार्ड कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। यहां कितने कर्मचारी काम करते हैं और कितने ऑफिस में पहुंचे हैं, सभी की जांच की है। हाजिरी रजिस्टर को भी कब्जे में लिया गया। जांच के बाद ही इस बारे में आगे कुछ कहा जा सकता है कि कहां और किस रिकार्ड में क्या कमी मिली है। फिलहाल जांच जारी है।