रोहतक के गांव निदाना निवासी सुमित ने फोन पर ओएलएक्स पर एचडीएफसी बैंक नौकरी से संबंधित विज्ञापन देखा। जिसे क्लिक करते उसे मोबाइल नंबर दिया गया, फिर उसका मोबाइल नंबर मांगा गया, जिसके बाद आरोपियो ने उससे दस्तावेज मांगकर 27 रुपये 2 फीस के रूप में लिए गए।
जींद में एचडीएफसी बैंक में नौकरी का झांसा देकर फर्जी कैशियर पद का नियुक्ति पत्र भेजकर 104898 रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस ने धोखाधड़ी फर्जी कागजातों का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पांच युवकों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
धोखाधड़ी फर्जी कागजातों का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज, पांच गिरफ्तार
रोहतक जिले के गांव निदाना निवासी सुमित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया गांव की शाखा में खाता है। एक मई को उसने फोन पर ओएलएक्स पर एचडीएफसी बैंक नौकरी से संबंधित विज्ञापन देखा। जिसे क्लिक करते उसे मोबाइल नंबर दिया गया, फिर उसका मोबाइल नंबर मांगा गया, जिसके बाद आरोपियो ने उससे दस्तावेज मांगे जो व्हाट्सएप पर भेज दी गई। फोन पे के माध्यम से 27 रुपये 2 फीस के रूप में लिए गए। जिसके बाद उससे नौकरी के नाम पर और राशि की डिमांड की गई।
आरोपियों ने राशि की डिमांड और बढ़ा दी
एक मई से लेकर नौ मई तक दो ट्रांजेक्शन के माध्यम से 1 लाख 4898 रुपये आरोपियो को भेज दिए गए। आरोपियों ने एचडीएफसी बैंक में व्हाट्सएप पर कैशियर के पद का नियुक्ति पत्र भेज दिया। जिसके बाद उसके फोन पर दो अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। जिसमें उसे बताया गया कि एचडीएफसी बैंक ब्रांच जींद से वर्दी आई कार्ड व अन्य समान मिलेगा। जिसके बाद आरोपियों ने राशि की डिमांड और बढ़ा दी। जिस पर उसे कुछ संदेह हुआ।
विज्ञापन
फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही
साइबर थाना पुलिस ने सुमित की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी फर्जीवाड़े का सहारा लेने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाया तो कॉल डिटेल के आधार पर गांव खानपुर कला निवासी अमित मलिक सागर गांव शामडी निवासी राहुल विनय तथा गांव धनश्री चरखी दादरी निवासी सोनू का नाम सामने आया साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को गिरफ्तार कर लिया पुलिस आरोपियो से पूछताछ कर रही है।
साइबर थाना के जांच अधिकारी जगदीप सिंह ने बताया युवकों नौकरी का झांसा देकर उसे फर्जी नियुक्ति पत्र भेजा गया था। युवक की शिकायत पर मामला दर्ज करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।