फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: विदेश भेजने के नाम पर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी, दो के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 23 Jun 2023 02:16 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार के भैणी अमीरपुर निवासी दीपक ने बताया कि वह यूएसए जाना चाहता था। इसको लेकर उसका संपर्क उचाना निवासी शिव कुमार के माध्यम से राजेश से हुआ। इस दौरान राजेश ने उनको 15 मई 2022 को हुड्डा मार्केट में कौथ कलां निवासी सुरेश के कार्यालय में बुलाया।
विज्ञापन
साइबर क्राइम (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में विदेश भेजने के नाम पर 37 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सिविल लाइन थाना पुलिस ने दो युवकों जालंधर के विजय नगर निवासी राजेश व पटियाला की मुलचंद सट्रीट निवासी पवन शर्मा के के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार के भैणी अमीरपुर निवासी दीपक ने बताया कि वह यूएसए जाना चाहता था। इसको लेकर उसका संपर्क उचाना निवासी शिव कुमार के माध्यम से राजेश से हुआ। इस दौरान राजेश ने उनको 15 मई 2022 को हुड्डा मार्केट में कौथ कलां निवासी सुरेश के कार्यालय में बुलाया।

विज्ञापन


पुलिस ने दो आरोपियों को धोखाधड़ी करने के आरोप में नामजद किया
उन्होंने पांच लाख रुपये नकद लिए और 32 लाख रुपये तैयार रखने की बात कही। इसके चार दिन बाद फिर आरोपी का फोन आया कि 32 लाख रुपये दिल्ली मेें पवन शर्मा के पास पहुंचाओ। इसके बाद वह 25 मई 2022 को वह अपने दोस्त सुनील, राममेहर के साथ 32 लाख रुपये पवन शर्मा को दिल्ली में उसके कार्यालय कामाक्षी फांईनेस सर्विस विकास टावर बेस मेटन बी नजदीक विकास पुरी में देकर आए। इस दौरान उन्होंने 30 मई को यूएसए भेजने की बात कही। जब वह 30 मई को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा तो वहां पर कोई भी व्यक्ति नहीं मिला और न ही उनका फोन मिला। इसके बाद जब उन्होंने दोनों आरोपियों से रुपये वापस मांगे तो उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को धोखाधड़ी करने के आरोप में नामजद किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें