फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा शुरू होते ही व्हाट्सएप पर आया पेपर

Thu, 12 May 2016 11:20 PM IST
jind/bureau
विज्ञापन
exam paper viral on whatsaap - फोटो : exam paper viral on whatsaap
विज्ञापन
राजकीय पीजी कालेज में बृहस्पतिवार को बीएससी द्वितीय वर्ष की परीक्षा शुरू होने के आधे घंटे बाद ही गणित का पेपर लीक होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कॉलेज प्रशासन में हड़कंप मच गया। बता दें कि राजकीय पीजी कॉलेज में परीक्षा चल रही है। वीरवार को बीएससी द्वितीय वर्ष गणित की परीक्षा थी। परीक्षा के लिए दो केंद्र 73 व 75 राजकीय कॉलेज में बनाए गए हैं। परीक्षा दोपहर बाद 2:30 बजे शुरू हुई। करीब तीन बजे कॉलेज कैंटीन के आसपास गणित का पेपर लिए कुछ युवक मिले।
विज्ञापन


इसके बाद पेपर को व्हाट्सएप पर डाला गया। परीक्षा केंद्र अधीक्षक सुनीता चोपड़ा, तजबीर सैनी ने बताया कि उनके द्वारा जितने पेपर यूनिवर्सिटी द्वारा भेजे गए, बच्चों को बांट दिए गए। अब ये पेपर कहां से आया, कहा नहीं जा सकता। इसकी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस अंतराल में कोई भी बच्चा केंद्र से बाहर नहीं गया। उन्होंने कहा कि इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दे दी गई है।
 
परीक्षार्थि 75, पेपर थे 50, 25 की हुई थी फोटो स्टेट
कॉलेज में दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एक केंद्र में 73 बच्चे व दूसरे में 75 बच्चों ने परीक्षा दी। दोनों केंद्रों के अधीक्षक सुनीता चोपड़ा, तजबीर सैनी के अनुसार एक घंटेे के अंतराल में कोई भी बच्चा केंद्र से बाहर नहीं गया, लेकिन पेपर बाहर कैसे गया, इसकी जानकारी नहीं है। कहा कि उनके ब्लॉक में बच्चे 75 व पेपर 50 थे। जिसके बाद उन्होंने कालेज में ही 25 पेपरों की फोटो स्टेट करवाई थी। जो पेपर लीक हुआ वह भी फोटो स्टेट ही है। कॉलेज प्राचार्य प्रदीप शर्मा के अनुसार वे छुट्टी पर हैं और उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें