फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: सिविल अस्पताल में जल्द शुरू होगा नशा मुक्ति केंद्र, निजी सेंटर्स के भरोसे थे लोग

Thu, 04 May 2023 11:34 AM IST
नवीन दलाल सतीश जागलान, जींद (हरियाणा)

सार

जींद में तीन निजी नशा मुक्ति केंद्र हैं। इनमें से यदि कोई व्यक्ति अपने परिजनों को नशा छोड़ने के लिए दाखिल करता है तो यहां पर मोटी रकम वसूली जाती है। इसके अलावा परिजनों को दाखिल व्यक्ति को यहां यातनाएं देने का भी भय सताता रहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नशा छुड़ाने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। अब उन्हें इलाज के लिए जेब ढीली नहीं करनी पड़ेगी। बहुत जल्द वह नागरिक अस्पताल में ही इलाज करवा सकेंगे। क्योंकि अस्पताल को तीन साल के लिए लाइसेंस मिल गया है और पुरानी बिल्डिंग में जल्द एक वार्ड बनाया जाएगा। इसमें 10 बेड की व्यवस्था होगी। अभी लोग निजी नशा मुक्ति केंद्रों पर निर्भर हैं।

विज्ञापन


नशा मुक्त हरियाणा अभियान के तहत अमर उजाला ने उठाया था मुद्दा
जिले में तीन निजी नशा मुक्ति केंद्र हैं। इनमें से यदि कोई व्यक्ति अपने परिजनों को नशा छोड़ने के लिए दाखिल करता है तो यहां पर मोटी रकम वसूली जाती है। इसके अलावा परिजनों को दाखिल व्यक्ति को यहां यातनाएं देने का भी भय सताता रहता है। ऐसे मामले पहले भी हो चुके हैं। सात साल पहले रोहतक रोड स्थित नशा मुक्ति केंद्र में एक युवक की हत्या भी हो चुकी है। एक अन्य नशा मुक्ति केंद्र पर भी अमानवीय यातनाएं देने के आरोप लग चुके हैं। ऐसे में लोग निजी नशा मुक्ति केंद्रों पर विश्वास नहीं कर रहे हैं। उन्हें मजबूरन इन नशामुक्ति केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है।

अस्पताल प्रशासन को मिला लाइसेंस, जल्द दाखिल किए जाएंगे मरीज
जींद के लोग हिसार, रोहतक, कैथल और हांसी स्थित नशा मुक्ति केंद्रों में परिजनों को छोड़ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में नशा मुक्ति केंद्र खुलने से परिजनों को न तो कोई भय रहेगा और न ही खर्चा उठाना होगा। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को तीन साल के लिए नशा मुक्ति केंद्र चलाने का लाइसेंस मिल गया है। नशा मुक्ति केंद्र का मनोवैज्ञानिक डॉ. संकल्प संचालन करेंगे।
विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार
चार महीने पहले स्वास्थ्य विभाग ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालन के लिए लाइसेंस मांगा था। अब स्वास्थ्य विभाग को तीन साल के लिए नशा मुक्ति केंद्र चलाने का लाइसेंस मिल गया है। जल्द ही नागरिक अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में इसे शुरू किया जाएगा। - डॉ. मंजू कादियान, सिविल सर्जन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें