गांव किलाजफरगढ़ के तालाब में एक व्यक्ति का शव मिला है। सूचना पाकर जुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। पहचान के लिए शव को सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
बुधवार सुबह ग्रामीणों ने किलाजफरगढ़ गांव में तालाब में एक शव को देखा। वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से निकलवाया और आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 50 वर्ष के करीब है।