फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों से परेशान छात्रा ने छोड़ा कॉलेज

Sun, 12 Feb 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सफीदों
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 परिजनों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर वार्ड नंबर छह निवासी कमल व टिंकू के खिलाफ छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर दिया है। 
विज्ञापन

दस फरवरी को पुलिस को दी गई शिकायत में छात्रा ने बताया कि वह बीकॉम द्वितीय में पढ़ती है। उसने उक्त युवकों पर आरोप लगाए है कि वह चार फरवरी को पैदल कॉलेज में जा रही थी तो कमल व टिंकू ने अपने साथियों के साथ छेड़छाड़ करनी शुरू कर दी। इसका विरोध किया तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। जिससे परेशान होकर उसने कॉलेज में जाना बंद कर दिया है। पुलिस ने कमल, टिंकू व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

छात्रा की मां कॉलेज में मुझसे मिली थी। उन्हें सुरक्षा का पूरा आश्वासन दिया गया है। कॉलेज फिलहाल शहर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर है। ऐसे में यहां सुरक्षा के लिए प्रशासन को लिखा गया है। यहां पुलिस की राइडर आती है, लेकिन पानीपत रोड पर नाका बनाने की जरूरत है। यहां छात्राओं के लिए परिवहन व्यवस्था की भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. जयनारायण गहलावत, प्राचार्य

एसडीएम ऑफिस से इस बारे में एक पत्र आया था। इसके बाद यहां सुरक्षा बढ़ाई गई है। और भी व्यवस्थाएं की जा रही हैं। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज हैं। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन

विरेंद्र सिंह, डीएसपी सफीदों
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें