फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रही छात्रा से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Feb 2017 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चौक कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग जा रही छात्रा के साथ एक युवक ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। शोर मचाने पर लोगों ने पकड़ लिया, पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली छात्रा शनिवार शाम चौक कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग जा रही थी। रास्ते मोहल्ला भारद्वाजी कालोनी निवासी राहुल ने उस पर फब्तियां कसते हुए छेड़छाड़ शुरू कर दी। छात्रा कुछ दूर तक तो चुप रही, लेकिन जब उसकी हरकतें ज्यादा बढ़ गईं तब उसने विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर लोगों की भीड़ लग गई और उसे पकड़ लिया। सौ नंबर डायल करने पर पुलिस भी पहुंच गई। राहुल को पकड़कर कोतवाली ले गई। जहां देर शाम उसके खिलाफ छात्रा के पिता की ओर से छेड़छाड़ में मामला दर्ज किया गया है। वहीं सदर कोतवाली ने दहेज उत्पीड़न के आरोपी मोहल्लला मामूड़ी निवासी रईस को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह काफी समय से फरार चल रहा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें