फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालीजनों की धमकी से आहत युवक ने की आत्महत्या

Fri, 10 Feb 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
ससुरालीजनों की प्रताड़ना से तंग आकर एक युवक ने अदालत परिसर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक युवक के पिता ने आरोप लगाया कि उसकी पुत्रवधू व ससुरालीजन उसे दहेज के मामले में फंसाने की धमकी देकर प्रताड़ित कर रहे थे और वकील के बुलाने पर वह अदालत में आया था। शहर थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर पत्नी, वकील सहित चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव लोहचब निवासी जगदीश ने पुलिस को शिकायत दी कि उसके बेटे कर्ण की शादी लगभग दो साल पहले हांसी रोड करनाल निवासी निशा पुत्री चरणदास से हुई थी। दोनों के बीच में अनबन होने के बाद निशा काफी समय से मायके में रह रही है। इसके बाद निशा उनके खिलाफ मुकद्दमे की तैयारी में थी। इसी कारण निशा के वकील रमेश ने उसे के बेटे कर्णसिंह को अदालत परिसर में बुलाया था। जहां पर मौजूद निशा, उसकी मां कमलेश, साली रीना ने वकील के साथ मिलकर दहेज के झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी। उनकी प्रताड़ना से तंग आकर उसके बेटे ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतक की पत्नी निशा, सास कमलेश, साली रीना, उनके वकील रमेश के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। 

जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि युवक कर्ण सिंह को वकील रमेश ने अदालत परिसर में बुलाया था। वकील के पास उसकी पत्नी निशा ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करने की तैयारी कर रही थी। उसके बाद कर्णसिंह ने जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें