फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीतली में झुलसी विवाहिता की अस्पताल में मौत 

Fri, 10 Feb 2017 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विवाहिता की जलकर मौत - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बागपत। मीतली गांव में आग में झुलसी विवाहिता की बृहस्पतिवार शाम दिल्ली अस्पताल में मौत हो गई। मरने से पूर्व उसको मृत बच्चा पैदा हुआ था। एक साथ दो की जान जाने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उसके परिजनों ने हत्यारोपी ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग की है। 
विज्ञापन


 काठा गांव निवासी रेशमा की शादी मीतली गांव के प्रवीण के साथ हुई थी। दो फरवरी को रेशमा रहस्यमय ढंग से झुलस गई थी। हालत गंभीर होने के चलते उसे दिल्ली अस्पताल में भर्ती कराया था। उसके पिता ब्रजपाल ने ससुरालियों पर पेट्रोल छिड़ककर रेशमा को जलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से उसका अस्पताल में इलाज चल रहा था। रेशमा के चाचा लोकेंद्र का कहना है कि रेशमा की अस्पताल में बृहस्पतिवार शाम उपचार के दौरान मौत हो गई है। साथ ही रेशमा के गर्भ से छह माह का बच्चा भी मृत पैदा हुआ। एक साथ दो की मौत होने से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है। उनकी मांग है कि फरार चल रहे उसके ससुरालवाले जेल जाए।  

रूखसार हत्याकांड : आरोपी ससुरालियों पर हो कार्रवाई 
बागपत। मेरठ के जानी क्षेत्र के गांव सालनगर निवासी निसार का कहना है कि उसकी बेटी रूखसार का निकाह दोझा गांव के शहजाद के साथ हुआ था। उनका कहना है कि रूखसार को उसके ससुरालियों ने 24 नवंबर 2016 को जहरीला पदार्थ खिला दिया था। इससे उसकी मौत हो गई। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई, लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उन्होंने गुरुवार को एसपी दफ्तर पर पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें