फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम कार्ड बदल निकाले तीन लाख

Thu, 26 Nov 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के देवीलाल चौक पर एटीएम कैबिन में कार्ड बदलकर एक व्यक्ति को तीन लाख रुपये चूना लगाने लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


अजमेर बस्ती निवासी कृष्ण ने शहर थाना पुलिस को दी शिकातय में बताया कि वह गाड़ियों का मिस्त्री है। 15 नवंबर को वह देवीलाल चौक पर स्थत आईसीआईसी बैंक की एटीएम कैबिन में पैसे निकालने के लिए गया हुआ था। जब उसने पैसे निकालने का प्रयास किया तो तकनीकी खराबी के चलते पैसे नहीं निकले।

इस दौरान वहां पर खड़े युवक ने सहायता के नाम पर उसका कार्ड ले लिया, लेकिन पैसे नहीं निकले। आरोपी ने युवक ने इस दौरान युवक ने उसका कार्ड बदल लिया और एटीएम की सहायता से राशि को निकाल लिया और कुछ की ऑनलाइन खरीददारी कर ली। शहर थाना पुलिस ने कृष्ण की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें