फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद में क्राइम का ग्राफ बढ़ा: दोस्त के भाई से राशि मांगने गए व्यक्ति पर तेजाब डाला, सीआईए ने हेरोइन पकड़ी

Fri, 02 Jun 2023 01:53 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद लगातार आपराधिक मामले बढ़ रहे हैं। एक जगह पर दोस्त के भाई पर तेजाब से हमला हुआ है। वहीं दूसरे मामले में सीआईए ने दो भाईयों को हेरोईन के साथ काबू किया है।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जींद में दोस्त के भाई से राशि मांगने गए व्यक्ति पर आरोपीयो द्वारा तेजाब डालने का मामला सामने आया है। व्यक्ति आंशिक रूप से झुलस गया है। शहर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


पीड़ित की शिकायत पर 3 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज
भूपेंद्र नगर निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गुरुग्राम फैक्ट्री में ड्राइवर के पद पर कार्यरत है। तबीयत खराब होने के कारण वह अपने घर आया हुआ था। एक 1 जून को उसने अपने दोस्त मिथुन को 9 हजार रुपये गूगल पे करने के लिए दिए थे। बावजूद इसके मिथुन ने राशि को गूगल पे नहीं किया और उसने अपना फोन भी स्विच ऑफ कर लिया, जिसके बाद वह मिथुन के भाई दलशेर की फैक्ट्री में रुपए मांगने चला गया।

कुछ बूंदे उसकी नाक पर गिरी
जिसको लेकर उसकी दलशेर के साथ कहासुनी हो गई, उसी दौरान दलशेर की मां कमला भी वहां पर पहुंच गई। दलशेर के कहने पर कमला ने उस पर तेजाब की कैन डालने की कोशिश की। कुछ बूंदे उसकी नाक पर गिर गई, जिसके चलते उसे जलन होने लगी बचाओ में शोर मचाए जाने पर उसकी मां तथा पड़ोसी मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने उसे सामान्य अस्पताल पहुंचाया। शहर थाना पुलिस ने सुनील की शिकायत पर मिथुन दिलशेर उनकी मां कमला के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी के अनुसार
शहर थाना की जांच अधिकारी गीता देवी ने बताया कि व्यक्ति ने 3 लोगों पर आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी, जिसके आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

सीआईए स्टाफ नरवाना ने दो भाइयों को 50 ग्राम हेरोइन के साथ किया काबू

जींद के सीआईए स्टाफ नरवाना ने गांव रशीदा से खरल रोड पर दो भाइयों को काबू कर उनके कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गढ़ी थाना पुलिस पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है। सीआईए स्टाफ नरवाना को सूचना मिली थी कि गांव रशीदा निवासी अमनदीप तथा उसका भाई मनदीप हेरोइन सप्लाई करने के लिए खरल रोड पर ढाणी में जा रहे हैं! सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों भाइयों को काबू कर लिया।

शक होने पर पुलिस ने की तलाशी
पुलिस ने जब अमनदीप की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 20 ग्राम तथा मनदीप के कब्जे से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गढ़ी थाना पुलिस ने शिकायत पर दोनों के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है! सीआईए स्टाफ नरवाना प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि सूचना के आधार पर दोनों भाइयों को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। नशे के कारोबार से कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं ! इसके बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें