फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जींद: बुआना में कूड़े के ढेर में मिला नवजात बच्ची का शव, गर्भवती महिलाओं को ट्रैक कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीम

Sun, 26 Dec 2021 12:30 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जुलाना (हरियाणा)

सार

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद जिले के जुलाना कस्बे के गांव बुआना में शनिवार शाम को गांव में खरेंटी रोड के पास कूड़े के ढेर पर एक नवजात बच्ची का शव मिला। सूचना पाकर जुलाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने सरपंच बलबीर की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


गांव के निवर्तमान सरपंच बलबीर ने बताया कि खरेंटी रोड पर बने तालाब के पास पड़े कूड़े के ढेर पर शाम को ग्रामीणों ने नवजात बच्ची का शव देखा। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।
 

यह भी पढ़ें ः सोनीपत: महाराजा सूरजमल के बलिदान दिवस के कार्यक्रम में दो पक्ष भिड़े, कई को आईं चोटें, धर्म विशेष के लोगों पर हमले का आरोप

विज्ञापन

जुलाना थाना प्रभारी समरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने गांव में इसके बारे में लोगों से पूछताछ की। फिलहाल सरपंच के बयान के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को बच्ची के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 

जिसने भी यह घिनौनी हरकत की है वह निंदनीय है। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव की गर्भवती महिलाओं को ट्रैक कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ पुलिस भी जांच में जुटी हुई है। दोषी को किसी भी कीमत पर छोड़ा नहीं जाएगा। शव को देखने से लगता है कि वह 8 से 9 माह की बच्ची का है। पोस्टमार्टम के बाद ही खुलासा हो पाएगा।  -डॉ. पालेराम कटारिया, डिप्टी सिविल सर्जन, पीएनडीटी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें