फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

जींद: दीपक उर्फ टाइगर के खिलाफ जींद में भी लूट का केस दर्ज, दिल्ली में मौत के बाद घर पर पसरा सन्नाटा

Sat, 30 Oct 2021 05:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

दिल्ली के बेगमपुर थाना पुलिस ने गैंगवार में विरोधी गैंग के बदमाश की हत्या करने के मकसद से अमन विहार इलाके में आए गोगी गैंग के शार्प शूटर को शुक्रवार तड़के मुठभेड़ में मार गिराया।
पिल्लूखेड़ा मंडी में दीपक उर्फ टाइगर का घर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार सुबह दिल्ली के रोहिणी में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में हरियाणा के जींद जिले के पिल्लूखेड़ा थाना क्षेत्र के हाडवा गांव निवासी दीपक उर्फ टाइगर मारा गया। दीपक हालांकि करीब पांच-छह साल से बाहर ही रहता था।


 पिल्लूखेड़ा थाना में दीपक के खिलाफ 2019 में लूट व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज है। इस मामले में वह अभी जींद के लिए पुलिस वांछित ही चल रहा था। दीपक का परिवार पिछले 22 साल से पिल्लूखेड़ा मंडी में ही रहता है। दीपक की मौत के बाद उसके गांव में घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। परिजन दिल्ली गए हुए हैं और पड़ोसी कुछ भी बताने को तैयार नहीं। 

यह भी पढ़ें : दिल्ली: रोहिणी में पुलिस ने मुठभेड़ में 'टाइगर' को मार गिराया, दो पुलिसकर्मी भी घायल
विज्ञापन


कुछ लोगों ने बताया कि दीपक कभी-कभी आता था, लेकिन उसके आचरण से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह अपराध की दुनिया में है। दीपक का बड़ा भाई प्रवीण चालक है। गांव के लोगों ने बताया कि दीपक के पिता ने कुछ साल पहले पिल्लूखेड़ा मंडी में ही किराना की दुकान की थी। दीपक अपने पिता की दुकान पर ही मदद करता था, लेकिन पिछले कई सालों से उसका आना-जाना कम था।

दर्ज है केस
दीपक के खिलाफ पिल्लूखेड़ा थाना में 2019 में लूट, डकैती व शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हैं। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
-सुभाष, पिल्लूखेड़ा थाना प्रभारी।

और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें