फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहा व्यापारी पर गोली चलाकर साठ हजार लूटने के विरोध में नरवाना रहा पूर्ण बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहा व्यापारी पर गोली चलाकर साठ हजार लूटने के विरोध में नरवाना रहा पूर्ण बंद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। नरवाना की पुरानी अनाज मंडी से 19 जनवरी को लोहा व्यापारी धर्मबीर पर तीन लुटेरों द्वारा गोली मारकर साठ हजार की राशि लूटने के विरोध में शनिवार को नरवाना पूर्णरूप से बंद रहा। व्यापारियों ने शहर में विरोध प्रदर्शन करके सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
व्यापारियों ने नारेबाजी करते हुए पुरानी मंडी से नए बस स्टैंड और फिर पुराने बस स्टैंड रोड पर विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद सभी व्यापारी अग्रसैन चौक पर एकत्रित हुए और धरना देकर जबरदस्त विरोध किया। यहां तहसीलदार ओमप्रकाश जांगड़ा और डीएसपी कुलवंत बिश्नोई व्यापारियों से मिलने पहुंचे और व्यापारियों को जांच में सहयोग करने की अपील की। इस मौके पर फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र जैन, पूर्व प्रधान नरेश व भगवान दास, पूर्व पार्षद चंद्रकांत शर्मा, व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव अनिल आर्य, कांग्रेस नेता कैलाश सिंगला, एडवोकेट राजेश शर्मा, व्यापार मंडल हरियाणा की नरवाना इकाई के प्रधान नरेश जैन, राजेंद्र गुप्ता अमरगढ़वाला, मोहित बंसल सहित अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स
लुटेरों के काफी नजदीक पहुंच चुकी है पुलिस : तहसीलदार
तहसीलदार ओमप्रकाश जांगड़ा ने अग्रसैन चौक पर पहुंचकर व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही लुटेरे पुलिस गिरफ्त में होंगे। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच गंभीरता से चल रही है और एक दो दिन में ही पुलिस लुटेरों को पकड़ लेगी।
बॉक्स
बंद को सभी यूनियनों ने दिया सहयोग
बंद में सभी यूनियनों का पूर्ण सहयोग रहा। आज के बंद में फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन, सब्जी मंडी, किराणा एसोसिएशन, मोबाइल एसोसिएशन, कपड़ा एसोसिएशन सहित सभी दुकानदार व व्यापारी शामिल रहे।
बॉक्स
व्यापारियों का पांच दिन का अल्टीमेटम
फूड ग्रेन डीलर एसोसिएशन के प्रधान जितेंद्र जैन सहित कई व्यापारियों ने साफ किया कि अगर पुलिस ने पांच दिनों के अंदर लुटेरों को नहीं पकड़ा तो प्रदेश के व्यापारियों की बैठक बुलाकर हरियाणा बंद करने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

बॉक्स
19 जनवरी को हुई थी लूट की वारदात
नरवाना की अनाज मंडी में लोहा के व्यापारी धर्मबीर पर 19 जनवरी को सायं सात बजे तीन बुलेट सवार लुटेरों ने दो गोली मारकर साठ हजार लूट लिए थे। धर्मवीर उस समय दुकान बंद करके अपने घर जा रहे थे। जैसे ही वह कार में बैठा उस पर हमला कर दिया गया। एक गोली व्यापारी के हाथ में लगी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें