संदिग्ध हालत में एक महिला सहित दो युवतियां लापता
रेवाड़ी। जिले में दो अलग-अलग स्थानों से एक महिला व दो युवतियां लापता हो गई। पुलिस ने सभी मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू की दी है। जानकारी के अनुसार खोल थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसकी 19 वर्षीय बेटी 25 जनवरी की सुबह वह अचानक घर से बिना किसी को बताए चली गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया। परिजनों की शिकायत पर डहीना निवासी एक युवक पर छात्रा को अज्ञात स्थान पर छिपा कर रखने का संदेह जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक अन्य मामले में अलवर के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसकी बहन की शादी रेवाड़ी के एक गांव में हुई थी। 13 जनवरी को वह अपनी बहन की ससुराल पहुंचा तो पता लगा कि वह कई दिनों से घर से लापता है। शिकायत में ससुराल पक्ष पर महिला को गायब करने का आरोप लगाया है। माडल टाउन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसी क्रम में बावल में रहने वाले मध्यप्रदेश निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 24 जनवरी की रात को उसकी 18 वर्षीय बेटी अचानक गायब हो गई। सुबह युवती के घर नहीं मिलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, परंतु सभी संभावित स्थानों पर तलाश के बाद भी कहीं पता नहीं लग पाया। बावल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।