फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने अपने पति पर लगाया 11 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पति पर लगाया बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एक गांव की रहने वाली महिला ने पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिस व्यक्ति पर दुष्कर्म का आरोप लगा है वह किशोरी का सौतेला पिता है।
विज्ञापन

महिला ने मंगलवार को सफीदों में एएसपी अजीत सिंह शेखावत के समक्ष पेश होकर शिकायत दी कि उसके पति ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। महिला के अनुसार इस बारे में जब बेटी ने बताया तो इसकी शिकायत की गई। वहीं एएसपी के अनुसार पुलिस को शिकायत मिली है और इस मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार व्यक्ति की शादी करीब दस साल पहले हुई थी। जिस समय उसकी शादी हुई, उस समय महिला को एक बेटी थी और वह गर्भवती थी। शादी के बाद भी उसने बेटी को जन्म दिया। अब उसी बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया जा रहा है, जिसको व्यक्ति के साथ शादी के बाद जन्म दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें