जींद। सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने अपने ननदोई पर उसके साथ रेप करने और पति पर साजिश में शामिल होने के साथ-साथ जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। महिला थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महिला ने शिकायत दी कि उसकी शादी अलेवा थाना के अंतर्गत आने वाले एक गांव में हुई थी। उसके साथ उसके ननदोई गांव कंडेला निवासी ने रेप किया। इस साजिश में उसका पति भी शामिल रहा। दोनों ने उसे यह बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद महिला अपने गांव लौट आई और परिजनों को इसकी जानकारी दी।