दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पजेरो स्पोर्ट्स गाड़ी को चलाने के नाम पर लेने और बाद में फर्जी पावर आफ अटार्नी तैयार करके अपने नाम करवाने पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सेक्टर 20 पंचकूला निवासी मुकेश कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अप्रैल 2012 में एक पजेरो स्पोर्ट्स गाड़ी खरीदी थी। उसके बिजनेस पार्टनर सेक्टर चार पंचकूला निवासी बिजेंद्र कुमार ने कुछ दिन के लिए गाड़ी चलाने के लिए ली थी। बाद में उसने जब गाड़ी वापस मांगी तो वह आनाकानी करने लगा। इसके बाद पंचायत हुई तो उसने चार माह में पैसे देने की बात कही, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। इसी बीच जितेंद्र ने गांव ठिठोली निवासी जितेंद्र के साथ मिलकर उसकी गाड़ी के फर्जी पावर आफ अटार्नी तैयार करके अपने नाम करवा लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।